शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर सामने आईं 5 दिलचस्प बातें, रिश्ते पर अब भी सस्पेंस बरकरार
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है। युवराज सिंह द्वारा लंदन में दी गई एक पार्टी में दोनों को एकसाथ देखे जाने के बाद से अटकलों का दौर फिर से शुरू हो गया है। पार्टी कैंसर फाउंडेशन ‘यूवीकैन’ के लिए आयोजित की गई थी, जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बावजूद इसके, शुभमन और सारा की लाइफ से जुड़ी 5 बड़ी बातें सामने आई हैं, जो दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के कई पहलुओं को उजागर करती हैं।
शुभमन गिल और सारा की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रही है। सारा तेंदुलकर, शुभमन से उम्र में दो साल बड़ी हैं। जहां गिल की उम्र 25 साल है, वहीं सारा फिलहाल 27 साल की हैं।
शुभमन गिल इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और दुनिया उन्हें बतौर सफल बल्लेबाज जानती है। दूसरी ओर, सारा तेंदुलकर मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नाम पर बने फाउंडेशन में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं।
पढ़ाई के मामले में दोनों के बीच बड़ा फर्क नजर आता है। शुभमन गिल जहां केवल 10वीं तक पढ़े हैं, वहीं सारा तेंदुलकर ने लंदन से MA की पढ़ाई की है। उनका कोर्स क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रीशन से जुड़ा है, जो मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से संबंधित है।
शुभमन गिल की लंबाई 6 फीट है, जबकि सारा तेंदुलकर की हाइट 5 फीट 4 इंच बताई जाती है। फिजिकल अपीयरेंस में यह अंतर उनके एक साथ नजर आने पर साफ दिखता है।
दौलत के मामले में शुभमन गिल सारा तेंदुलकर से बहुत आगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल की नेटवर्थ लगभग 76.5 करोड़ रुपये है, जबकि सारा तेंदुलकर की खुद की नेटवर्थ सिर्फ 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
इन जानकारियों से ये साफ है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की जिंदगी कई मायनों में एक-दूसरे से अलग है। हालांकि दोनों का नाम लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब भी इनकी रिलेशनशिप को लेकर कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।
Share this content:
