GSEB 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, छात्र वेबसाइट और व्हाट्सएप दोनों से देख सकते हैं परिणाम
GSEB 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, छात्र वेबसाइट और व्हाट्सएप दोनों से देख सकते हैं परिणाम
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जो छात्र इस पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध कराया है, जिसके तहत वे अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इस वर्ष 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 30 जून तक चली थी। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफलता पाई थी, उन्हें इस सप्लीमेंट्री परीक्षा के ज़रिए साल बचाने का अवसर दिया गया।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर होमपेज पर उपलब्ध सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करना होगा, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
बोर्ड द्वारा बताया गया है कि सभी छात्रों की मार्कशीट और प्रमाण पत्र स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं जैसे मार्क्स वेरिफिकेशन, नाम सुधार, समूह सुधार, अंक अस्वीकृति और पुनः परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का परिपत्र भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि GSEB ने इस वर्ष 5 मई को 12वीं साइंस, जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम्स का मुख्य परिणाम घोषित किया था, जिसमें साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.51 फीसदी और जनरल स्ट्रीम का 93.07 फीसदी रहा था। सप्लीमेंट्री परीक्षा के ज़रिए उन छात्रों को दूसरा मौका दिया गया है जो मुख्य परीक्षा में पूरी तरह पास नहीं हो सके थे।
इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही अब छात्रों को आगे की पढ़ाई में आसानी होगी और वे कॉलेज एडमिशन जैसी प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से आगे विस्तृत दिशानिर्देश जल्द ही साझा किए जाएंगे।
Share this content:
