शादी में हो रही देरी? सावन के सोमवार पर अपनाएं ये अचूक उपाय और पाएं शीघ्र विवाह का वरदान
सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसमें भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस महीने के सोमवार का व्रत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद फलदायी माना गया है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी शादी में देरी हो रही हो या विवाह संबंधी किसी भी प्रकार की बाधा आ रही हो, सावन के सोमवार को किए जाने वाले उपाय काफी प्रभावी साबित होते हैं।
सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक गंगाजल, दूध और दही से करें। ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और विवाह के योग बनने लगते हैं। साथ ही, इस दिन व्रत रखना अत्यंत शुभ होता है, जिससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। भक्तों को चाहिए कि वे लगातार दस दिनों तक शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं और माता पार्वती के साथ शिव जी की पूजा करें। इस दौरान सिंदूर और कुमकुम अर्पित करने से भी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।
विशेष रूप से सावन के सोमवार को शिवलिंग पर पांच नारियल चढ़ाना और “ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” का जाप करना विवाह में हो रही देरी को दूर करने में सहायक होता है। जो कन्याएं विवाह के लिए योग्य हैं और उनकी शादी में बाधा आ रही हो, वे सावन के सोमवार को गंगा जल से स्नान कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। वहीं लड़कों के लिए भी शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाना फायदेमंद माना गया है, जिससे विवाह के लिए शुभ योग जल्दी बनते हैं।
सावन के दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनना विशेष शुभ होता है, खासकर विवाह योग्य कन्याओं और वरों के लिए। इस माह के उपाय न केवल विवाह संबंधी परेशानियों को समाप्त करते हैं, बल्कि जीवन के अन्य संकटों को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। सावन के ये सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप अपनी शादी के समय को शीघ्रता से ला सकते हैं और जीवन में खुशहाली पा सकते हैं।
Share this content:
