IND vs ENG Leeds Test: टीम इंडिया की 3 बड़ी गलतियां, इंग्लैंड को दे दिए 190 रन मुफ्त में
लीड्स टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन टीम इंडिया ने मैदान पर फील्डिंग में जो चूक की, उसने इंग्लैंड को 190 रन अतिरिक्त दे दिए। ये वो रन थे जो कैच पकड़े जाने या नो-बॉल से बचा जा सकता था। इन तीन गलतियों ने भारत की पकड़ कमजोर कर दी और इंग्लैंड को एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की।
1. बेन डकेट का ड्रॉप कैच – नुकसान: 47 रन
इंग्लैंड की पहली पारी के 7वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने 15 रन पर खेल रहे बेन डकेट का कैच छोड़ दिया। इसके बाद डकेट ने 62 रन बनाए। यानी टीम इंडिया को 47 रन का नुकसान हो गया जो रोका जा सकता था।
2. ओली पोप की चूक – नुकसान: 44 रन
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ओली पोप जब 62 रन पर थे, तब यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच छोड़ दिया। पोप ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और 106 रन बनाए। यानी एक और 44 रन अतिरिक्त जुड़ गए इंग्लैंड के खाते में।
3. हैरी ब्रूक पर तीन मौके गंवाए – नुकसान: 99 रन
हैरी ब्रूक को टीम इंडिया ने तीन बार आउट करने का मौका गंवाया —
पहली बार, जब वो खाता भी नहीं खोले थे, तब जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया लेकिन वो नो बॉल निकली।
दूसरी बार, ब्रूक 46 पर थे तब ऋषभ पंत कैच लेने से चूक गए।
तीसरी बार, 82 रन पर ब्रूक का कैच फिर से यशस्वी जायसवाल ने गिरा दिया।
आखिरकार, ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन भारत ने 99 रन फील्डिंग में गिफ्ट कर दिए।
कुल नुकसान – 190 रन
इन तीन खिलाड़ियों को मिले जीवनदानों ने इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड में कुल 190 रन जोड़ दिए। अगर ये गलतियां न हुई होतीं, तो भारत लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड पर दबदबा बना सकता था। अब देखना ये है कि बाकी बचे मैच में टीम इंडिया इस घाटे की भरपाई कैसे करती है।
Share this content:
