रोहित शेट्टी Vs अजय देवगन: कौन है ज्यादा अमीर? साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर छाप चुके हैं इतने करोड़
बॉलीवुड की सबसे मजबूत एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी। दोनों की दोस्ती सिर्फ स्क्रीन तक ही सीमित नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद गहरी है। साथ में ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों से इन्होंने इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं। लेकिन जब बात आती है नेटवर्थ की, तो दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
अजय देवगन की नेटवर्थ – 427 करोड़ रुपये
अजय देवगन ने 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया और आज तक 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनके पास न सिर्फ अपना प्रोडक्शन हाउस है, बल्कि एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी (NY VFXWala) और मल्टीप्लेक्स चैन (NY Cinemas) भी है। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय की कुल संपत्ति करीब ₹427 करोड़ है। उनकी कंपनियां सालाना करोड़ों का रेवेन्यू जनरेट करती हैं। अगर काजोल और अजय की संयुक्त संपत्ति देखें, तो वह ₹679 करोड़ तक पहुंच जाती है।
रोहित शेट्टी की नेटवर्थ – 336 करोड़ रुपये
रोहित शेट्टी का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर्स में गिना जाता है। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिम्बा’, ‘दिलवाले’, ‘सिंघम’ फ्रेंचाइज़ी जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। उनके प्रोडक्शन हाउस (Rohit Shetty Production House Pvt Ltd) के तहत भी कई फिल्में बन चुकी हैं। Lifestyle Asia के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ ₹336 करोड़ है।
रोहित शेट्टी महीने में लगभग ₹3.58 करोड़ और साल भर में करीब ₹40 करोड़ कमाते हैं। एक फिल्म के लिए वो ₹17 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं, जबकि टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के हर एपिसोड के लिए उन्हें ₹80 लाख तक मिलते हैं।
साथ मिलकर कितना कमाया?
दोनों की पहली फिल्म ‘जमीन’ (2003) ने ₹17.8 करोड़ कमाए थे। इसके बाद आई ‘गोलमाल’ सीरीज़ की चार फिल्मों ने कुल ₹600 करोड़ का कारोबार किया।
‘ऑल द बेस्ट’ – ₹61 करोड़
‘बोल बच्चन’ – ₹165 करोड़
‘सिंघम फ्रैंचाइज़ी’ – लगभग ₹745.39 करोड़
टोटल कलेक्शन: अजय-रोहित की फिल्मों ने अब तक करीब ₹1,590 करोड़ से ज़्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
हालांकि दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के धुरंधर खिलाड़ी हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में अजय देवगन, रोहित शेट्टी से कहीं आगे हैं। उनके पास फिल्म से लेकर बिजनेस तक कई स्रोत हैं जो उन्हें एक सफल अभिनेता के साथ-साथ सफल उद्यमी भी बनाते हैं।
Share this content:
