दुनियाभर में ChatGPT डाउन, लॉगिन और Ghibli इमेज बनाने में आ रही दिक्कतें
दुनियाभर में ChatGPT सहित OpenAI की कई सर्विसेज अचानक डाउन हो गई हैं, जिससे यूजर्स को लॉगिन करने और Ghibli फोटो या इमेज बनाने में बड़ी परेशानी हो रही है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार करीब 84 प्रतिशत यूजर्स को ChatGPT का उपयोग करने में समस्या हो रही है, जबकि 12 प्रतिशत यूजर्स ऐप पर काम करते वक्त दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
ChatGPT, Sora और OpenAI के टेक्स्ट टू वीडियो जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर भी सर्वर डाउन है, जिससे साइनअप और इमेज जनरेट करने में प्रॉब्लम आ रही है। यूजर्स कई बार “नेटवर्क स्लो” या “नेटवर्क एरिया में नहीं” जैसे मैसेज देख रहे हैं, जबकि कईयों को चैटजीपीटी वेबसाइट पर Gateway Error, ब्लैंक स्क्रीन और Timeout की समस्याएं भी हो रही हैं।
यह समस्या भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे देशों में भी देखी जा रही है, जहां यूजर्स ने सर्विस आउटेज की शिकायत की है।
OpenAI या ChatGPT की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्लेटफॉर्म इस तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश में है। यूजर्स को शीघ्र ही सेवा फिर से सुचारू रूप से मिलने की उम्मीद है।
ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई, ऑफिस और अन्य कई कामों के लिए किया जाता है, इसलिए इस सर्विस डाउन से लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।
Share this content:
