May 3, 2026

29 रुपए के शेयर ने बना दिए 12 लाख: TIL Ltd में हुआ धमाका

TIL Ltd नाम की स्मॉल-कैप कंपनी के शेयर ने पिछले 2 सालों में करीब 1100% का रिटर्न दिया है। 2 साल पहले जो शेयर 29 रुपए में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 382 रुपए के पार पहुंच गई है। मतलब अगर किसी ने 2 साल पहले इसमें सिर्फ 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज वो रकम बढ़कर करीब 12.4 लाख रुपए हो गई होती।

BSE पर यह शेयर 10 जून 2025 को दोपहर 12 बजे के करीब 382.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो कि उसी दिन 4.99% की बढ़त को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब बढ़कर 2,529.21 करोड़ रुपए हो गया है।

शानदार तिमाही और सालाना प्रदर्शन इस उछाल की वजह बना है। FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 110.9 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछली तिमाही से 34% और साल दर साल 240% की बढ़ोतरी है। पूरे साल का रेवेन्यू 343.1 करोड़ रुपए रहा, जबकि FY24 में यह सिर्फ 68.9 करोड़ रुपए था — यानी लगभग 398% की बढ़त।

EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन से पहले की कमाई) भी बेहतर हुआ है — FY25 की चौथी तिमाही में EBITDA 21.5 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि FY24 की चौथी तिमाही में 27 करोड़ का घाटा था। EBITDA मार्जिन 7.8% से बढ़कर 19.4% हो गया।

नेट प्रॉफिट की बात करें तो, FY25 की Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.8 करोड़ रुपए रहा, जो Q3 के 3.7 करोड़ रुपए और FY24 की चौथी तिमाही के 168.7 करोड़ के घाटे से बेहतर है। पूरे साल का PAT (Profit After Tax) 2.9 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले साल 253.9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

निवेशकों के लिए चेतावनी: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह के रूप में न लें। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श ज़रूर करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!