April 30, 2026

ब्रेन ट्यूमर का दर्द और लक्षण: विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस पर जानिए किन संकेतों को न करें नजरअंदाज़

विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने चेताया है कि लंबे समय तक चलने वाला सिरदर्द सिर्फ साधारण माइग्रेन नहीं, ब्रेन ट्यूमर का संकेत भी हो सकता है। हर साल दुनियाभर में लगभग 8 लाख लोग ब्रेन कैंसर से जान गंवाते हैं, जबकि भारत में इसके करीब 50 हजार केस सामने आते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि अगर सिरदर्द बार-बार और बिना किसी वजह के हो रहा है, तो सतर्क हो जाना चाहिए।

डॉ. अमिताभ गुप्ता (एसोसिएट डायरेक्टर, पीएसआरआई अस्पताल) के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर से जुड़ा सिरदर्द आमतौर पर माइग्रेन से ज्यादा गंभीर होता है। खासतौर पर सुबह के समय होने वाला तेज सिरदर्द, जो उल्टी या मतली के साथ हो, वह ट्यूमर के कारण मस्तिष्क में बढ़ते दबाव की ओर संकेत करता है।

इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर के कुछ अन्य प्रमुख लक्षण हैं:

दृष्टि में गड़बड़ी: आंखों से धुंधला या डबल दिखना, दर्द या रोशनी कमजोर होना।

दौरे पड़ना: यदि पहले कभी दौरे नहीं आए और अब अचानक आना शुरू हो जाए।

सुनने में कमी: कान में लगातार शोर (टिनिटस) या कम सुनाई देना।

लकवा या मांसपेशियों में कमजोरी: ट्यूमर मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित कर सकता है जो शरीर की गति नियंत्रित करता है।

हार्मोनल बदलाव: अचानक वजन घटना, भूख में बदलाव, या मेंस्ट्रूअल साइकिल गड़बड़ाना।

अगर ये लक्षण बार-बार या लंबे समय तक नजर आएं, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरो सर्जन से संपर्क करना बेहद जरूरी है। ब्रेन ट्यूमर एक इलाज योग्य स्थिति है, बशर्ते समय रहते इसकी पहचान हो जाए।

नोट: यह लेख केवल जागरूकता के उद्देश्य से है। किसी भी लक्षण के दिखने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!