April 30, 2026

भीषण गर्मी का कहर: अगले 4-5 दिन और बढ़ेगा पारा, उत्तर भारत में लू, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप और तेज़ होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों में तापमान कई इलाकों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में पारा तेजी से चढ़ेगा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में सोमवार से लू चलने की शुरुआत हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 10 जून से लू चलने के आसार हैं। दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है, हालांकि यहां लू का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही मुंबई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों में तेज़ बारिश हो सकती है।

आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, तापमान अभी सामान्य से थोड़ा कम है लेकिन यह आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गर्मी और लू का प्रभाव ज्यादा महसूस होगा। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!