प्रीति जिंटा ने IPL में 35 करोड़ लगाया, हार के बाद भी बनाए 350 करोड़ रुपए
पंजाब किंग्स इलेवन भले ही IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गई हो, लेकिन इसके बावजूद टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने अपने 35 करोड़ रुपए के निवेश को 350 करोड़ रुपए में बदल लिया है। IPL की शुरुआत 2008 में प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स (तब पंजाब क्रिकेट टीम) में 23% हिस्सेदारी 35 करोड़ रुपए में खरीदी थी। आज उनकी यह हिस्सेदारी लगभग 350 करोड़ रुपए की हो चुकी है।
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में पंजाब किंग्स की कुल वैल्यू 925 मिलियन डॉलर थी, जिसमें से प्रीति जिंटा का 23% हिस्सा भारतीय रुपए में 350 करोड़ के करीब आता है। यह उनकी स्मार्ट इनवेस्टमेंट का बड़ा उदाहरण है।
प्रीति जिंटा की कुल नेटवर्थ और आय के स्रोत
प्रीति जिंटा, जो कि एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं, ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं और रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से वे 1.5 से 2 करोड़ रुपए तक कमाती हैं। कुल मिलाकर उनकी नेटवर्थ लगभग 533 करोड़ रुपए बताई जाती है।
प्रीति जिंटा का लग्जरी लाइफस्टाइल
प्रीति जिंटा का जीवनशैली बेहद शानदार है। उनके पास मुंबई के पाली हिल में 17 करोड़ रुपए का फ्लैट और उनके होमटाउन शिमला में 7 करोड़ रुपए का घर है। 2016 में प्रीति ने जीन गुडइनफ से शादी की और तब से वे लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स इलाके में रहती हैं, जहां उनका एक बड़ा घर है। वे अपने पति और दो बच्चों के साथ वहीं रहती हैं। प्रीति के पास लेक्सस LX470, पोर्श, बीएमडब्ल्यू, और मर्सिडीज बेंज ई-क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
प्रीति जिंटा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही निवेश और सही सोच से कितनी बड़ी कमाई की जा सकती है, चाहे टीम फाइनल हार भी जाए।
Share this content:
