उत्तर प्रदेश: भारत-नेपाल सीमा पर मुस्लिम समुदाय ने खुद हटाई सरकारी ज़मीन पर बनी मस्जिद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे 10 किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर अवैध धार्मिक निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज ज़िले में एक मिसाल देखने को मिली है। फरेंदा तहसील के मैनहवा गांव में मुस्लिम समुदाय ने आपसी सहमति से सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद को स्वयं हटाने का निर्णय लिया और प्रशासन का सहयोग करते हुए निर्माण को गिरा दिया।

 

प्रशासन के अनुसार, यह मस्जिद गाटा संख्या 108 की 0.018 हेक्टेयर सरकारी ज़मीन पर बनी थी। जैसे ही प्रशासन की ओर से नोटिस जारी हुआ, मस्जिद कमेटी ने त्वरित बैठक कर स्वेच्छा से यह निर्णय लिया कि कानूनी कार्रवाई से पहले ही मस्जिद को स्वयं हटा दिया जाए।

 

प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी सामाजिक सहयोग मिले, तो संवेदनशील मामलों में विवाद टालते हुए कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा नेपाल सीमा से लगे इलाकों में मस्जिदों, मजारों, मदरसों और ईदगाहों जैसे धार्मिक निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है जो अवैध रूप से सरकारी ज़मीन पर बने हैं। मैनहवा गांव की यह कार्रवाई न केवल उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि प्रशासन के प्रयासों को भी सहज बनाने में सहायक रही है।

Share this content:

About The Author

You may have missed