April 18, 2026

बरेली में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, परिवार से खतरा मिलने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली इलाके की 20 वर्षीय रीफा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर बड़ा खुलासा किया है। रीफा ने बताया कि उसने अपने पड़ोसी विष्णु से प्रेम विवाह किया है। विष्णु हिंदू और रीफा मुस्लिम समुदाय से हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन अब रीफा को अपने और पति की जान को खतरा महसूस हो रहा है।

रीफा का आरोप है कि शादी के बाद उसके परिवार वाले नाराज़ हैं और लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। वीडियो में रीफा ने साफ कहा कि अगर उन्हें कोई नुकसान हुआ तो इसके लिए उसके परिवार वाले जिम्मेदार होंगे। उसने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है, किसी ने उसे मजबूर नहीं किया।

इसके साथ ही रीफा ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है ताकि वे दोनों सुरक्षित रह सकें और चैन की जिंदगी जी सकें। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता जांचने के साथ शादी की कानूनी वैधता की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग रीफा के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं। लेकिन कानून के हिसाब से रीफा बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है, इसलिए वह कानून की रक्षा में है।

अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में युवती की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाता है और रीफा-विश्णु अपनी नई जिंदगी को कितनी सुरक्षा और शांति से जी पाते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!