April 21, 2026

ट्रांसफर का बड़ा धमाका: आधी रात को प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप, 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों का फेरबदल

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात ऐसा प्रशासनिक फेरबदल किया जिसने नौकरशाही में हलचल मचा दी। प्रदेश के कई ज़िलों में डीएम समेत अहम पदों पर तैनात 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस तबादले की ख़ास बात यह रही कि आदेश रात के समय जारी हुए, जिससे अधिकारियों और प्रशासनिक गलियारों में एकाएक सरगर्मी तेज हो गई।

 

सबसे बड़ा बदलाव हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत ज़िलों के डीएम स्तर पर देखने को मिला। हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया डीएम बनाया गया है, वहीं बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

 

महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

 

सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार को अब अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का सीईओ तथा नगर आयुक्त अयोध्या बनाया गया है। उनकी जगह गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

 

वहीं, रविंद्र कुमार प्रथम, जो अब तक विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य के पद पर थे, उन्हें अब विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन, विदेश व्यापार, तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है।

 

पीलीभीत में भी बदलाव हुआ है, जहां ज्ञानेंद्र सिंह, जो अभी तक संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम नगरीय थे, उन्हें पीलीभीत का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, पीलीभीत के मौजूदा डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य की ज़िम्मेदारी दी गई है।

 

अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले इस प्रकार हैं:

 

अपूर्वा दुबे, जो अभी तक उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (विप्रा) थीं, अब निदेशक सूडा बनेंगी।

 

कुलदीप मीणा, अभी तक सीडीओ बुलंदशहर, अब अलीगढ़ विप्रा के उपाध्यक्ष होंगे।

 

निशा, जो मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब सीडीओ बुलंदशहर बनेंगी।

 

प्रेरणा शर्मा, जो सूडा की निदेशक थीं, अब विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण होंगी।

 

 

वित्त और शिक्षा विभाग में भी बड़ी जिम्मेदारियाँ बदलीं

दीपक कुमार, जो इस समय अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा हैं, उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब तक यह जिम्मेदारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास थी।

 

पीसीएस अधिकारियों के भी हुए अहम ट्रांसफर

रात के आदेश में 6 पीसीएस अधिकारियों को भी नई ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं:

 

प्रकाश चंद्र, एडीएम प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था वाराणसी, को एडीएम न्यायिक हाथरस बनाया गया।

 

शिव नारायण, अब तक एडीएम न्यायिक हाथरस, होंगे एडीएम न्यायिक बागपत।

 

विनीत कुमार सिंह, गोरखपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व से बनेंगे एडीएम नगर गाजियाबाद।

 

हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, को एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर नियुक्त किया गया।

 

उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम संतकबीरनगर, बनेंगे नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर।

 

अलंकार अग्निहोत्री, सहायक नगर आयुक्त लखनऊ से बनेंगे नगर मजिस्ट्रेट बरेली।

 

उत्तर प्रदेश सरकार का यह रातोंरात लिया गया फैसला न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे ज़िलों के कामकाज और विकास योजनाओं पर भी सीधा असर पड़ेगा। कई जिलों में पूरी टीम बदली गई है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि शासन अब ज़मीनी स्तर पर असरदार कार्यशैली चाहता है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!