April 18, 2026

RBI बॉन्ड: सुरक्षित निवेश का सबसे बेहतर विकल्प, 8.05% फिक्स्ड ब्याज के साथ मिलता है शानदार रिटर्न

अपने भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक ऐसे निवेश विकल्प की जरूरत होती है, जो न केवल फिक्स्ड रिटर्न दे बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले RBI बॉन्ड को आज के समय का सबसे भरोसेमंद और लाभदायक निवेश विकल्प माना जा रहा है। जहां म्यूचुअल फंड्स और सरकारी योजनाओं में बाजार जोखिम बना रहता है, वहीं RBI बॉन्ड में निवेश पूरी तरह सुरक्षित होता है क्योंकि इसे खुद आरबीआई और भारत सरकार की गारंटी प्राप्त होती है। इस बॉन्ड में फिलहाल 8.05% का फिक्स्ड ब्याज मिल रहा है, जो PPF, बैंक FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स से भी ज्यादा है। यही नहीं, यह ब्याज दर हर छह महीने में यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई को रिव्यू की जाती है, लेकिन वर्तमान में यह सबसे अधिक रिटर्न देने वाली निश्चित आय योजना बनी हुई है। 2003 में शुरू किए गए इस बॉन्ड को भारत सरकार बचत (कर योग्य) बॉन्ड या फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें 7 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, यानी तय अवधि से पहले बॉन्ड बेचने पर जुर्माना लग सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई निवेशक RBI बॉन्ड में 5 लाख रुपये निवेश करता है, तो 8.05% ब्याज दर के साथ मैच्योरिटी पर उसे करीब 8.59 लाख रुपये मिलेंगे, यानी लगभग 3.6 लाख रुपये का मुनाफा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बाजार की अस्थिरता से प्रभावित नहीं होता और हर छह महीने पर निश्चित रूप से ब्याज का भुगतान होता है।

जो निवेशक लंबी अवधि के लिए जोखिम मुक्त और आकर्षक रिटर्न की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए RBI बॉन्ड आज के दौर का सबसे मजबूत और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!