April 21, 2026

ईंट से कुचला, चाकू से गोदा और सिर काटकर बहा दिया नदी में – मुरादाबाद का ये हत्याकांड रूह कंपा देगा

मुरादाबाद से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस को हिला दिया, बल्कि हर उस इंसान को झकझोर दिया है जो रिश्तों पर यकीन करता है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या ऐसी बेरहमी से की कि पूरा इलाका सन्न रह गया। पहले चाकू से गोदा, फिर ईंट से कुचलकर जान ली, सिर धड़ से अलग किया और उसे नदी में बहा दिया। धड़ को खुद के घर में दफनाया गया ताकि किसी को शक न हो।

यह खौफनाक घटना मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के टीपी नगर की है, जहां आरोपी शाने आलम उर्फ रेहान ने अपनी पत्नी तबस्सुम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह सबके सामने मासूम बना रहा और तबस्सुम के परिजनों को गुमराह करता रहा। मगर जब शक गहराया, तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। सख्ती से पूछताछ होने पर शाने आलम टूट गया और पूरे जुर्म को कबूल कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांगन नदी से महिला का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है और घर में खुदाई कर धड़ भी निकाला गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस वीभत्स हत्याकांड ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि इंसान अगर हैवान बन जाए तो रिश्ते, प्यार, और भरोसे की कोई अहमियत नहीं रह जाती। पुलिस अब मामले में चार्जशीट तैयार कर जल्द कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!