April 25, 2026

“जो मिसाइलें भारत की धरती को छूने चली थीं, वो खुद हवा में राख बन गईं…”

पाकिस्तान के झूठ और दावों की परतें एक-एक करके खुलती जा रही हैं। जहां एक ओर वहां की मीडिया लगातार यह दावा कर रही है कि उसने भारत पर जवाबी हमला किया, वहीं हकीकत ये है कि भारत की वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को भारतीय सीमा में घुसने तक नहीं दिया। सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तानी मिसाइलों का क्या हुआ? इन सवालों का जवाब अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय वायुसेना ने दे दिया है—बिलकुल सबूतों और आंकड़ों के साथ।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताबड़तोड़ जवाब, लेकिन हवा में हो गईं पाक की मिसाइलें तबाह

6 और 7 मई की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसके तहत पाकिस्तान में छिपे 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया। इस अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और उनके लॉन्चपैड्स पूरी तरह बर्बाद कर दिए गए।

इस ऑपरेशन के जवाब में पाकिस्तान ने चीन से मिली PL-15 मिसाइलें, तुर्किए के ड्रोन्स और YIHA सिस्टम के जरिए भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने एक भी मिसाइल को जमीन पर गिरने नहीं दिया। सारे हथियार हवा में ही निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिए गए।

पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

12 मई को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर इन सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने चीन और तुर्किए से मिले पाकिस्तान के ड्रोन्स और मिसाइलों को हवा में ही धुआं-धुआं कर दिया। एक भी मिसाइल हमारी धरती को छू तक नहीं पाई।”

पीएम मोदी के इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान की मीडिया को करारा जवाब दिया, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था कितनी आधुनिक और कारगर हो चुकी है।

वायुसेना के डीजी ऑपरेशन की तस्वीरों के साथ पुष्टि

प्रधानमंत्री के बयान के कुछ ही घंटों बाद भारतीय सेना ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एयर मार्शल ए. के. भारती ने पाकिस्तानी हमले की असफलता का दस्तावेजी प्रमाण दिया। स्क्रीन पर दिखाते हुए उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा दागी गई चीन निर्मित PL-15 मिसाइलें, SONGAR ड्रोन और YIHA सिस्टम के अवशेष अब भारतीय सेना के पास हैं। उन्होंने कहा, “हमारे प्रशिक्षित क्रू ने इन सभी हथियारों को हवा में ही नष्ट कर दिया। एक भी मिसाइल टारगेट पर नहीं पहुंची।”

पाकिस्तान घुटनों पर आया, मांगी सीजफायर की भीख

जब पाकिस्तान को भारत के जवाबी एक्शन का अंदाजा हुआ, तो उसने युद्ध विराम की अपील शुरू कर दी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को कॉल कर सीजफायर की गुहार लगाई। भारत ने अपनी शर्तों पर यह सीजफायर स्वीकार किया।

लेकिन पाकिस्तान की मीडिया अब भी झूठ और अफवाह फैलाने में लगी है, जबकि उसके मिसाइल हमलों की सच्चाई अब सामने आ चुकी है—सारे हथियार हवा में ही राख हो चुके हैं और भारत का हर इंच सुरक्षित है।

—भारत तैयार है, और जवाब भी देगा

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि अब भारत सिर्फ सहन नहीं करता, जवाब देना जानता है। और वह जवाब ऐसा होता है जिसकी तस्वीरें दुश्मन के अस्पतालों, जलते बेस और टूटे हथियारों में साफ दिखती हैं। पीएम मोदी और भारतीय सेना ने न केवल जवाब दिया, बल्कि पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!