April 30, 2026

बुलंदशहर की सड़कों पर हैवानियत: चलती कार में गैंगरेप, पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी घायल, 3 गिरफ्तार”

बुलंदशहर में चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वारदात के मुताबिक, पीड़िता प्रतापगढ़ की रहने वाली है और नोएडा में अपने मामा के साथ रहती थी। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। छह मई को वह अपनी सहेली के साथ सूरजपुर कोर्ट जा रही थी, तभी अमित नाम का युवक कार लेकर आया। अमित ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में अमित का दोस्त संदीप भी था।

आरोपियों ने पीड़िता और उसकी सहेली को जगतफार्म पर ले जाकर बीयर पिलाई और फिर नोएडा में घुमाते रहे। रात 1:30 बजे के आसपास आरोपियों ने पीड़िता की सहेली को कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ चलती कार में गैंगरेप किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में एक लड़की को धक्का देकर नीचे फेंक दिया था और दूसरी लड़की के साथ कार में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि चलती कार में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में पुलिस की गोली लगने से गाजियाबाद निवासी गौरव और सूरजपुर निवासी संदीप घायल हो गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिग से चलती कार में रेप किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!