April 24, 2026

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर लगेगा 100% टैरिफ, हॉलीवुड पर पड़ेगा असर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की रक्षा के लिए उठाया गया है, जो तेजी से अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के कारण कमजोर हो रही है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा कि “अमेरिका में मूवी इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। अन्य देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियोज को यूएस से बाहर करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रहे हैं। हॉलीवुड और देश के अन्य रचनात्मक क्षेत्र इस कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है।”

ट्रंप ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग (Department of Commerce) और यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को निर्देश दिया है कि वे तुरंत ऐसी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया शुरू करें, जो अमेरिका के बाहर बनाई गई हैं लेकिन अमेरिकी बाजार में रिलीज होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें।”

इस फैसले का सीधा असर हॉलीवुड पर पड़ सकता है, जहां अब विदेशी प्रोडक्शंस को अमेरिका में रिलीज करने के लिए अतिरिक्त लागत झेलनी पड़ेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे न केवल अमेरिका में विदेशी फिल्मों की संख्या घट सकती है, बल्कि इससे वैश्विक फिल्म उद्योग में भी हलचल मच सकती है।

ट्रंप का यह कदम अमेरिकी घरेलू फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के नजरिए से देखा जा रहा है, लेकिन आलोचक इसे वैश्विक सिनेमा के लिए एक बाधा

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!