April 24, 2026

मोबाइल और टैबलेट के साथ अब मिलेगा रिपेयर स्कोर, खरीदने से पहले मिल सकेगी मरम्मत की जानकारी

मोबाइल और टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब जल्द ही कोई भी उपभोक्ता नया स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने से पहले यह जान सकेगा कि भविष्य में अगर डिवाइस खराब होता है, तो उसकी मरम्मत संभव होगी या नहीं और मरम्मत की संभावना कितनी प्रतिशत है। सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के साथ मरम्मत क्षमता सूचकांक (Repairability Index) देना अनिवार्य किया जाए। इसके तहत कंपनियों को अपने प्रत्येक उत्पाद को एक रेटिंग देनी होगी, जिससे ग्राहक यह समझ सकें कि उत्पाद की मरम्मत कितनी आसानी से हो सकती है।

समिति की यह रिपोर्ट उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में उपभोक्ताओं को मोबाइल और टैबलेट की मरम्मत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और इस नए इंडेक्स से पारदर्शिता बढ़ेगी। इस पहल से न सिर्फ ग्राहकों को खरीदारी से पहले पूरी जानकारी मिल सकेगी, बल्कि यह कंपनियों को भी अधिक टिकाऊ और मरम्मत योग्य उत्पाद डिजाइन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और इलेक्ट्रॉनिक कचरे में भी कमी आ सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!