April 18, 2026

अमेरिका में H5N1 वायरस का बढ़ता खतरा, इंसानों और जानवरों दोनों को बना रहा शिकार

अमेरिका में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे महामारी की आशंका गहराने लगी है। बर्ड फ्लू के नाम से पहचाने जाने वाला यह वायरस पहले केवल पक्षियों को प्रभावित करता था, लेकिन अब यह मवेशियों और इंसानों को भी संक्रमित कर रहा है। हाल ही में सामने आए मामलों में यह वायरस डेयरी गायों के झुंडों और कम से कम 70 इंसानों में पाया गया है।

ग्लोबल वायरस नेटवर्क, जो 40 से अधिक देशों के मानव और पशु विषाणु वैज्ञानिकों का प्रतिनिधित्व करता है, ने इसे गंभीर खतरा बताते हुए सभी देशों की सरकारों से इस प्रकोप के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल ‘लांसेट’ में प्रकाशित रिपोर्ट में भी महामारी के खतरे को लेकर चेतावनी दी गई है।

H5N1 वायरस मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों के मल, थूक या पंखों के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा, अधपके मांस के सेवन से भी संक्रमण की संभावना होती है। अब यह वायरस जानवरों में भी तेजी से फैल रहा है और कुछ मामलों में इंसानों तक पहुंच चुका है, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!