April 19, 2026

फिरोजाबाद में मामी-भांजे के अवैध संबंधों ने ली मामा की जान, गला घोटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बैरनी गांव में 42 वर्षीय सत्येंद्र की गला घोटकर हत्या कर दी गई, और आरोप उसकी पत्नी रोशनी और उसके भांजे गोविंद पर लगे हैं। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र की पत्नी रोशनी ने पड़ोसियों को सूचना दी थी कि उसके पति की अचानक मौत हो गई है, लेकिन सत्येंद्र के भाई को उसकी मौत संदिग्ध लगी और उसने पुलिस को सूचना दी। शव की स्थिति और मौके के हालात देखकर पुलिस को भी हत्या की आशंका हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि सत्येंद्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जब रोशनी और गोविंद से सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

जांच में यह भी सामने आया कि रोशनी और उसके भांजे गोविंद के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी सत्येंद्र को हो गई थी। वह इन संबंधों का विरोध कर रहा था, जिससे तंग आकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची और उसे गला घोटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!