April 17, 2026

Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम पांच ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिनका टूटना लगभग असंभव नजर आता है। सचिन ने अपने लंबे करियर में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, वे क्रिकेट इतिहास में अनमोल धरोहर बन चुके हैं। आज सचिन तेंदुलकर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस मौके पर हम आपको उनके पांच ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक मुश्किल चुनौती हो सकती है।

सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट और 463 वनडे मुकाबले खेले हैं, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए हैं। उनके नाम 51 टेस्ट शतक और 49 वनडे शतक हैं, जबकि इस समय दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 82 शतक लगाए हैं।

सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ना अब काफी मुश्किल हो गया है, खासकर तब जब वनडे क्रिकेट का महत्व घट रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 34357 रन बनाए हैं, जो कि इस समय तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सचिन को वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड्स मिले हैं। उन्होंने इस पुरस्कार को 62 बार जीता है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 43 बार यह अवॉर्ड जीता है। इन सभी रिकॉर्ड्स को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सचिन तेंदुलकर का कद क्रिकेट के इतिहास में सबसे ऊंचा है और उनके ये रिकॉर्ड तोड़ने में शायद आने वाली पीढ़ियां भी नाकाम रहें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!