April 17, 2026

SRH में रहते हुए MI के लिए वफादारी दिखा रहे ईशान किशन’, ट्रोलर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 143 रन बनाए। इस दौरान ईशान किशन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, और वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ईशान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ एक रन ही बनाए और जल्दी पवेलियन लौट गए।

ईशान किशन के आउट होने का तरीका भी सवालों के घेरे में आया। उन्होंने चार गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया और बिना किसी अपील या गेंद के बल्ले से संपर्क के पवेलियन लौट गए। अंपायर ने बिना किसी अपील के उन्हें आउट कर दिया, जबकि दीपक चाहर और विकेटकीपर रियान रिकेल्टन ने भी कोई अपील नहीं की। इस पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ईशान किशन को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि वह मुंबई इंडियंस के लिए वफादारी दिखा रहे हैं, जबकि अन्य ने उनकी इस हरकत पर फिक्सिंग के आरोप भी लगाए।

ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह मुंबई इंडियंस के लिए 12वें खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं और उन्होंने जानबूझकर अपना विकेट खो दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और ईशान किशन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!