April 19, 2026

जनौर: विधवा मां-बेटी से 3 महीने तक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। कोतवाली शहर निवासी रिजवान पर आरोप है कि उसने एक विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी 17 वर्षीय बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के अनुसार, पांच साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी और वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रिजवान से हुई, जिसने दोस्ती के बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि रिजवान ने उससे निकाह का वादा किया और उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी डाला। इस दौरान उसने लगातार तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त को जब वह ब्यूटी पार्लर गई थी, तब रिजवान घर आया और उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत की। इसके बाद रिजवान के भाई इमरान ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दोनों आरोपियों ने घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बेटी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां-बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी इमरान की तलाश जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!