सास से करवा दी दूल्हे की शादी: जब घूंघट उठाते ही चौंक गया दूल्हा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे को धोखे से उसकी सास से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। पूरी बारात खुशी-खुशी शादी के लिए पहुंची थी, लेकिन जब दूल्हे ने घूंघट उठाया, तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन के रूप में उसकी सास बैठी हुई थी। इस घटना के बाद दूल्हे ने विरोध किया, लेकिन आरोप है कि उसे पीटा गया और धमकाया गया।

यह घटना मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी इलाके से जुड़ी हुई है। 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 21 वर्षीय मंतशा से तय हुई थी। लेकिन निकाह के समय जब मौलवी ने दुल्हन का नाम लिया, तो उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। जब उसने घूंघट उठाया तो सामने थी उसकी सास, जो उसकी होने वाली पत्नी की जगह बैठी थी। इस धोखाधड़ी के आरोप में पांच लाख रुपये लेने का भी दावा किया गया है।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब समझौता हो चुका है और युवक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। लेकिन यह मामला पिछले दिनों अलीगढ़ की घटना की याद दिलाता है, जहां सास अपने जमाई के साथ फरार हो गई थीं। इस घटना ने मेरठ में भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed