तीन बच्चों की मां ने रचाई प्रेम की खूनी साजिश: पति को रास्ते से हटाकर रचाना चाहती थी नई जिंदगी, लेकिन…
अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना 8 अप्रैल 2025 को राजोसी मार्ग पर सामने आई, जब एक खून से लथपथ शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नाडी का बाडिया निवासी मस्तान चीता के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की स्पेशल टीम और साइबर टीम को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान मस्तान के परिजनों से बातचीत कर उसके पारिवारिक संबंधों की जानकारी जुटाई गई, जिससे एक चौंकाने वाला सच सामने आया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मस्तान की पत्नी जनता का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों मस्तान को अपने रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे। उन्होंने साजिश के तहत मस्तान को सुनसान जगह पर बुलाया और वहां उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और तकनीकी जांच के चलते साजिश का भंडाफोड़ हो गया।
जनता और मस्तान के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन प्रेम के अंधे मोह में जनता ने न केवल अपने पति की हत्या करवाई, बल्कि अपने बच्चों की भी जिंदगी तबाह कर दी। फिलहाल पुलिस ने जनता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामला रिश्तों में छिपे धोखे और लालच की एक खौफनाक मिसाल बन गया है।
Share this content:
