लखनऊ में भूमि घोटाले में 15 अधिकारियों पर कार्रवाई, आईएएस अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ीं

लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले और भटगांव भूमि अधिग्रहण घोटाले को लेकर निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए 15 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिनमें तत्कालीन एडीएम प्रशासन, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अब इस मामले में उच्चस्तरीय कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस घोटाले में वसूली की जाने वाली मुआवजे की पूरी राशि को भी वापस लिया जाएगा। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों में भटगांव की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल तत्कालीन एडीएम प्रशासन अमरपाल सिंह, एसडीएम संतोष कुमार सिंह, शंभू शरण सिंह, आनंद कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह और चार तहसीलदार, विजय कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, मनीष त्रिपाठी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा, सरोजिनी नगर सब रजिस्टार ऑफिस में तैनात कर्मी, तत्कालीन नायब तहसीलदार कविता ठाकुर, लेखपाल हरिश्चंद्र, ज्ञान प्रकाश और कानूनगो राधेश्याम जितेंद्र सिंह और नैंसी शुक्ला भी दोषी पाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही, घोटाले में शामिल भू-माफियाओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Share this content:

About The Author

You may have missed