April 21, 2026

आज़मगढ़ में बड़ा खुलासा, 219 मदरसे कागजों पर चलने के आरोप में दर्ज हुईं FIR

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 219 मदरसे केवल कागजों पर चल रहे थे और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं था। इस मामले को लेकर 22 थानों में धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में कुल 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रविवार को बताया कि ईओडब्ल्यू की जांच में यह पाया गया कि इन मदरसों के मैनेजमेंट ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त की थी।

मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री में गड़बड़ी के बाद यह मामला सामने आया। शुरुआती जांच में 313 मदरसों की पहचान की गई थी, जो मानकों के अनुरूप नहीं थे। इसके बाद एसआईटी जांच हुई, जिसमें पता चला कि इनमें से 219 मदरसे पूरी तरह से अस्तित्वहीन थे। इन मदरसों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी फंड हासिल किए थे।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और 6 फरवरी को कंधरापुर थाने में पहला मामला दर्ज किया। इसके बाद शहर कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, मुबारकपुर और निजामाबाद सहित कुल 22 थानों में FIR दर्ज की गई।

हेमराज मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदरसा संचालकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन प्राप्त किया, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!