पुणे में सड़क किनारे अफीम की खेती – जब पुलिस ने मारा छापा, तो सब रह गए दंग
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सरेआम सड़क किनारे अफीम की खेती शुरू कर दी। जब पुलिस को इसकी खबर मिली और छापेमारी की, तो पूरा खेत अफीम के पौधों से लहलहा रहा था।
पुलिस ने इस अवैध खेती को नष्ट कर दिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला आलंदी के म्हातोबा गांव का है, जहां सड़क किनारे 66 अफीम के पौधे उगाए गए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ नशीले पदार्थों की खेती करने का मामला दर्ज कर लिया है।
कैसे सामने आया यह खुलासा?
लोनी कालभोर पुलिस को सूचना मिली थी कि आलंदी म्हातोबा में सड़क किनारे एक प्लॉट पर अफीम उगाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और पाया कि महिला ने पूरी तरह से अवैध अफीम की खेती कर रखी थी।
गिरफ्तार महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है, और वह आलंदी म्हातोबा की रहने वाली है। पुलिस ने नशीली पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले!
यह पहली बार नहीं है जब पुणे के लोनी कालभोर इलाके में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई हो। इससे पहले भी दो मामलों में पुलिस छापेमारी कर चुकी है। इससे सवाल उठता है कि क्या इलाके में कोई बड़ा ड्रग नेटवर्क सक्रिय है?
बिना लाइसेंस अफीम उगाना अपराध!
भारत में अफीम की खेती बिना सरकारी लाइसेंस के अवैध है। इसका उपयोग दवाइयों और नशीले पदार्थों के उत्पादन में होता है। लेकिन बिना लाइसेंस एक भी पौधा उगाना कानूनन अपराध है, जिसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
अब सवाल उठता है कि क्या इस महिला के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं? क्या पुलिस आगे और अवैध खेतों का भंडाफोड़ करेगी? इस मामले की तह तक जाने के
लिए जांच जारी है।
Share this content:
