April 21, 2026

डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने गई भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता

सैंटो डोमिंगो: डोमिनिकन रिपब्लिक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुंटा काना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारतीय मूल की 20 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी वहां छुट्टियां मनाने गई थीं, लेकिन वह अचानक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले में डोमिनिकन रिपब्लिक की पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

 

सुदीक्षा कोनांकी अमेरिका की स्थायी निवासी थीं और पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं। वह अपने कॉलेज की पांच अन्य छात्राओं के साथ पुंटा काना के एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने गई थीं। उनकी आखिरी झलक 6 मार्च की सुबह देखी गई थी, जिसके बाद से वह गायब हैं।

 

रातभर पार्टी, फिर रहस्यमयी गुमशुदगी

 

लाउडाउन काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, सुदीक्षा और उनकी दोस्तें 5 मार्च की रात एक नाइट क्लब गई थीं। वहां से वापस लौटने के बजाय, सुदीक्षा और कुछ अन्य लोग सुबह करीब 4 बजे समुद्र किनारे पहुंच गए।

 

सुबह 5:55 बजे उनकी सभी दोस्तें होटल लौट आईं, जिसकी पुष्टि होटल के सीसीटीवी फुटेज से हुई। लेकिन सुदीक्षा वापस नहीं लौटीं।

 

डोमिनिकन रिपब्लिक के अधिकारियों के अनुसार, उस समय सुदीक्षा के साथ एक व्यक्ति समुद्र तट पर रुका हुआ था। जांच में सामने आया कि दोनों ने समुद्र में तैरने का फैसला किया, लेकिन तभी एक विशाल लहर आई और सुदीक्षा बह गईं।

 

शख्स पर संदेह नहीं, लेकिन क्या पूरी सच्चाई सामने आई?

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह व्यक्ति किसी तरह किनारे पर लौट आया और वहीं सो गया। जब वह सुबह उठा, तो सुदीक्षा वहां नहीं थीं।

 

सीसीटीवी फुटेज में सुबह 9:55 बजे वह व्यक्ति अपने होटल लौटते हुए देखा गया है। हालांकि, शुरुआती जांच में उसे संदिग्ध नहीं माना गया। पुलिस अब तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगा पाई है, लेकिन सुदीक्षा की दोस्तें और समुद्र तट पर आखिरी बार उनके साथ मौजूद लोग जांच के दायरे में हैं।

 

क्या सुदीक्षा सच में समुद्र में डूब गईं, या कोई और राज छिपा है?

 

डोमिनिकन रिपब्लिक के कुछ अधिकारियों का मानना है कि सुदीक्षा समुद्र में डूब गईं। लेकिन कुछ सवाल अब भी अनसुलझे हैं:

 

अगर वह समुद्र में डूब गईं, तो अब तक उनका शव क्यों नहीं मिला?

 

उस व्यक्ति की गवाही कितनी विश्वसनीय है, जिसने कहा कि वह किसी तरह किनारे लौट आया?

 

क्या किसी ने सुदीक्षा को पानी में जाते हुए देखा था?

 

क्या वह वास्तव में समुद्र में डूब गईं, या मामला कुछ और है?

 

 

अमेरिकी एजेंसियां भी हुईं सक्रिय, इंटरपोल से मदद की मांग

 

अमेरिकी एजेंसियां इस मामले को लेकर गंभीर हैं। लॉडोन काउंटी शेरिफ ऑफिस अमेरिकी विदेश विभाग, एफबीआई, ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA), होमलैंड सिक्योरिटी इंवेस्टिगेशन (HSI) और यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग पुलिस के साथ मिलकर डोमिनिकन रिपब्लिक की राष्ट्रीय पुलिस की सहायता कर रहा है।

 

इंटरपोल के माध्यम से ‘यलो नोटिस’ जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुदीक्षा की तलाश में मदद मिल सके।

 

परिवार और दोस्तों की बढ़ती चिंता, अब तक कोई सुराग नहीं

 

सुदीक्षा की गुमशुदगी को एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला। उनका परिवार और दोस्त बेहद चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तलाश को लेकर अभियान चला रहे हैं।

 

इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह वास्तव में एक दुर्घटना थी, या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? क्या सुदीक्षा की तलाश में कोई नई जानकारी सामने आएगी?

 

 

इस मामले पर आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!