April 17, 2026

मेरठ में STF का बड़ा एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर ढेर

मेरठ: यूपी एसटीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ में मार गिराया। जीतू पर एक लाख का इनाम था और वह आजीवन कारावास की सजा के बाद पैरोल पर फरार हो गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

 

मेरठ में STF की घेराबंदी, एनकाउंटर में मारा गया जीतू

 

बुधवार, 26 फरवरी को मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में STF की नोएडा यूनिट और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

हत्या और गैंग से कनेक्शन का लंबा इतिहास

 

हरियाणा के झज्जर का रहने वाला जीतू पहले से कई संगीन अपराधों में शामिल था। 2016 में झज्जर में डबल मर्डर के आरोप में उसे उम्रकैद हुई थी। 2023 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और गाजियाबाद में एक व्यवसायी की हत्या कर दी।

 

STF के रडार पर था जीतू

 

पुलिस जांच में सामने आया कि जेल में रहते हुए जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और फरार होने के बाद गैंग के लिए काम करने लगा। उसके खिलाफ 8 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। लेकिन STF ने इस बार उसे भागने का मौका नहीं दिया। मेरठ में मुठभेड़ के साथ ही इस वांछित अपराधी का खतरनाक सफर

खत्म हो गया।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!