June 10, 2026

क्या शादी होगी या हल्दी ही दोहराती रहेगी? राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का दिलचस्प टीजर रिलीज

मुंबई, 19 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर अपने दर्शकों को एक अनोखी कहानी से चौंकाने के लिए तैयार हैं। ‘स्त्री 2’ के बाद वह दिनेश विजान की अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। अमेजन एमजीएम स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।

 

शादी या टाइम लूप? रंजन की उलझन

 

टीजर की झलकियां बताती हैं कि यह कहानी रंजन (राजकुमार राव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, लेकिन तभी एक अजीब घटना घटती है—रंजन एक टाइम लूप में फंस जाता है!

 

हर दिन वह अपनी बारात निकलने का इंतजार करता है, लेकिन हर बार सिर्फ हल्दी का फंक्शन दोहराया जाता है। जब वह अपनी प्रेमिका से मदद मांगता है, तो वह भी इसका कोई हल नहीं निकाल पाती। क्या रंजन इस अजीब लूप से बाहर निकल पाएगा? या फिर शादी का सपना अधूरा रह जाएगा?

 

वाराणसी की गलियों से आएगी अनोखी लव स्टोरी

 

फिल्म की कहानी वाराणसी की पृष्ठभूमि में सेट है और छोटे शहर के रोमांस का असली सार दिखाती है। यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव और वामिका गब्बी बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।

 

कब आएगा जवाब?

 

फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा—

“दिन है उनतीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस! पर ये है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चूक माफ!”

 

क्या रंजन की शादी होगी या हल्दी का फंक्शन ही चलता रहेगा? इस रहस्य का खुलासा

अप्रैल में होगा!

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!