April 18, 2026

गाजियाबाद: शाहबेरी रोड का रास्ता जल्द बंद, यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

गाजियाबाद के शाहबेरी गांव से जुड़ी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू होने वाला है, जिसके चलते इस रास्ते को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। शहर के यातायात पुलिस द्वारा इस संबंध में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से न गुजरें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि एक समय में सिर्फ एक लेन को बंद किया जाएगा, जिससे दूसरी लेन पर यातायात जारी रहेगा।

गाजियाबाद से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है, खासकर शाहबेरी से होकर क्रॉसिंग रिपब्लिक जाने वाले लोग यहां से गुजरते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क को चौड़ा करने के लिए प्राधिकरण ने 6 महीने पहले टेंडर जारी किया था, लेकिन ट्रैफिक की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। अब, सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है।

इस काम को पूरा करने के लिए शाहबेरी रोड को अगले 20 दिनों तक बंद किया जाएगा और यह प्रक्रिया दो फेज़ में पूरी की जाएगी। फिलहाल, यातायात को डायवर्ट करने के लिए 20 जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, और स्थानीय निवासियों से अपील की जा रही है कि वे ताज एक्सप्रेस वे, तिगरी और बहलोलपुर जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

गाजियाबाद की यातायात पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि इस चौड़ीकरण के काम से न केवल ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा, बल्कि आने वाले समय में लोगों को सुगम यातायात की सुविधा भी मिलेगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!