पंजाब में कानून-व्यवस्था में बदलाव: भगवंत मान सरकार ने पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए उठाए बड़े कदम
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के भविष्य के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दे रही है। साल 2022 में जब भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, तब राज्य में कानून-व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन चुकी थी। लेकिन अब राज्य में इस स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आ चुका है। मान सरकार ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें पंजाब पुलिस को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
पंजाब सरकार का कहना है कि पुलिस बल को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य में हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, पंजाब पुलिस में जल्द ही 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती की योजना बनाई गई है, जिसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया से पंजाब पुलिस के कार्यक्षेत्र और प्रभावी कार्रवाई में और भी सुधार होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए 45 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। इस धनराशि का उपयोग पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने और लोगों तक जल्दी और प्रभावी पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। सरकार ने दावा किया कि इस कदम से पुलिस की कार्यप्रणाली में तेजी आई है और आम जनता को इससे सहूलियत मिल रही है।
पंजाब सरकार ने यह भी बताया कि कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत किया जा रहा है। राज्य पुलिस बल लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है, जिससे राज्य में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और सक्षम हो गई है, जो प्रदेश के विकास के लिए एक बेहतरीन संकेत है।
पंजाब की कानून व्यवस्था में आए इस बदलाव के कारण प्रदेश के नागरिकों में एक नई उम्मीद और विश्वास जागृत हुआ है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से यह संदेश जा रहा है कि पंजाब अब एक सुरक्षित और बेहतर राज्य बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
Share this content:
