April 17, 2026

बीजेपी विधायक के बेटे रोमिल की हार्ट अटैक से सिंगापुर में मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम के बड़े बेटे रोमिल राम की सिंगापुर में हार्ट अटैक से निधन की दुखद खबर सामने आई है। बुधवार सुबह रोमिल की तबियत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया है।

इस घटना के बाद विधायक त्रिभुवन राम और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विधायक त्रिभुवन राम अपनी पत्नी स्नेहलता और छोटे बेटे रजत के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके प्रतिनिधि गौरव ने बताया कि इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव चांदेपुर और अजगरा में शोक की लहर दौड़ गई है।

रोमिल राम दिल्ली से साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद सिंगापुर में बस गए थे और वहां शिक्षा पूरी करने के बाद काम करने लगे थे। उन्होंने वहीं की नागरिकता भी ली थी। विधायक त्रिभुवन राम के भाई सुमंत राम ने बताया कि रोमिल की मौत की खबर से त्रिभुवन राम और उनकी पत्नी स्नेहलता की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

यह घटना विधायक परिवार के लिए एक बड़ा शोक का कारण बनी है, और परिवार इस भारी नुकसान से गहरे दुख में डूबा हुआ है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!