AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें – गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी!
दिल्ली की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस का दावा है कि खान की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है।
गिरफ्तारी के डर से लापता खान?
पुलिस के मुताबिक, विधायक का फोन लगातार बंद आ रहा है और आम आदमी पार्टी के कई नेता उनकी मदद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उनकी तलाश में मेरठ समेत कई इलाकों में छापेमारी की।
क्या है पूरा मामला?
10 फरवरी को जामिया इलाके में एक हत्या के प्रयास के आरोपी शाहबाज खान की गिरफ्तारी के दौरान बवाल हुआ। जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, तो अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने विरोध किया, जिससे तनाव पैदा हो गया और झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज की और बीएनएस की धारा 191(2) और 190 लगा दी, जो भीड़ जुटाने और माहौल बिगाड़ने से जुड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि विधायक सरकारी काम में बाधा डालने और अपराधी को भगाने में मदद करने के दोषी हैं।
क्या गिरफ्तार होंगे अमानतुल्लाह खान?
दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के प्रयास के आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने गई थी। तभी AAP विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और अपराधी को भगाने में मदद की। पुलिस ने उनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में भी FIR दर्ज कर ली है।
अब सवाल ये है – क्या जल्द ही अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी होगी? या वे किसी कानूनी बचाव की कोशिश करेंगे? पुलिस का दावा है कि वे जल्द
शिकंजे में होंगे!
Share this content:
