April 17, 2026

राहुल गांधी को कोर्ट का समन – सेना पर बयान से बढ़ी मुश्किलें!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है। यह समन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जारी किया गया है। अदालत ने राहुल गांधी को 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

पूर्व बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।

 

परिवाद के अनुसार, राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा था,

“9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों की पिटाई के बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा?”

 

इस बयान के बाद 12 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना ने आधिकारिक खंडन जारी किया। सेना ने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना ने अवैध घुसपैठ की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे माकूल जवाब देकर खदेड़ दिया।

 

वादी का कहना है कि वह भारतीय सेना का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी के बयान से सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अब इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को 24 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया।

 

क्या होगी अगली कार्रवाई?

 

अब सबकी नजरें 24 मार्च पर टिकी हैं, जब राहुल गांधी को अदालत में पेश होना है। क्या वे कोर्ट में सफाई देंगे या इस मामले में कोई नया मोड़ आएगा? इस केस का असर उनके राजनीतिक भविष्य पर क्या पड़ेगा? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले समय

में सामने आएंगे।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!