गणतंत्र दिवस पर दिल्ली बनी अभेद्य किला, जमीन से आसमान तक कड़ी निगरानी

नई दिल्ली: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 70,000 जवान तैनात हैं। कुछ संवेदनशील स्थानों पर फेस रिकॉग्निशन वाले सीसीटीवी कैमरे और एयर डिफेंस सिस्टम भी लगाए गए हैं।

 

कर्तव्य पथ पर सिक्स-लेयर सुरक्षा व्यवस्था

कर्तव्य पथ और परेड रूट पर सुरक्षा की सिक्स-लेयर व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति भवन से लाल किले तक के रास्ते पर 15,000 जवान तैनात हैं। बाहरी सुरक्षा लेयर में 9,000 जवानों के साथ दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, स्वाट कमांडो, बम निरोधक दस्ते और ट्रैफिक पुलिस को भी सक्रिय किया गया है।

 

हवाई सुरक्षा के सख्त इंतजाम

हवाई हमलों से बचाव के लिए लुटियंस जोन की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर कमांडो तैनात किए गए हैं। एंटी-ड्रोन और एंटी-एयरक्राफ्ट गन से लैस सिस्टम किसी भी हवाई गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। परेड रूट पर 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से कई कैमरे ऊंची इमारतों पर लगाए गए हैं।

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में सख्त पहरा रहेगा, जिससे दिल्ली पूरी तरह छावनी में तब्दील हो

चुकी है।

 

Share this content:

About The Author