April 21, 2026

मुंगेर में ASI संतोष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में हुआ एनकाउंटर!

बिहार के मुंगेर में ASI संतोष सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ गुड्डू यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन भागने की कोशिश में उसे गोली मारनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पैर में गोली लगी है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

कैसे हुआ एनकाउंटर?

 

मुंगेर एसपी इमरान मसूद के अनुसार, पुलिस टीम ASI संतोष सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी रणवीर यादव को गिरफ्तार किया गया और पुलिस टीम उसे लेकर थाने लौट रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर रणवीर यादव ने एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने गोली चलाई, जो रणवीर के पैर में लगी।

 

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

 

गोली लगने के बाद घायल आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

 

होली के दिन हुई थी ASI संतोष सिंह की हत्या

 

यह पूरी घटना होली के दिन की है, जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में दो गुटों में विवाद हुआ था। ASI संतोष सिंह डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने लगे। इसी दौरान रणवीर उर्फ गुड्डू यादव और उसके परिवार वालों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ASI संतोष सिंह को पहले मुंगेर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों पर हमले, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

 

ASI संतोष सिंह की हत्या से दो दिन पहले ही अररिया में भीड़ ने ASI राजीव रंजन की हत्या कर दी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेक

र बहस छेड़ दी है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!