April 22, 2026

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर दौरे पर, भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का करेंगे उद्घाटन

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान वे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहेंगी।

विशेष विमान से जयपुर रवाना होंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, धनखड़ दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जयपुर रवाना होंगे और जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी। यह आयोजन न केवल पूर्व उपराष्ट्रपति के योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

भैरों सिंह शेखावत: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व
गौरतलब है कि भैरों सिंह शेखावत ने वर्ष 2002 से 2007 तक देश के 11वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने 1952 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वे तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें उनकी सरलता, प्रशासनिक कौशल और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!