मीडिया स्टिकर लगी कार से 25 किलो गांजा बरामद, पुलिस भी चौंकी

अनाकापल्ली: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में पुलिस ने शातिर गांजा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नरसीपट्टनम इलाके में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी कार से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। हैरानी की बात यह है कि तस्करों ने कार को ऐप के जरिए बुक किया था, उसका नंबर फर्जी था और उस पर एक मीडिया कंपनी का स्टिकर लगा हुआ था।

 

झाड़ियों में छिपाई गई कार से बरामदगी

पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार तेजी से गुजरने लगी। पुलिस को देख चालक ने कार झाड़ियों में छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार की तलाशी में आठ बोरों में छुपा 25 किलो गांजा, नकदी, तीन मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई।

 

ऐप से बुक की गई थी कार

पुलिस के अनुसार, तस्कर केरल के अजित थंगराजन और अमल सुरेश ने अल्लुरी जिले के मर्री सत्थिबाबू के साथ मिलकर तस्करी की योजना बनाई। उन्होंने ऐप पर किआ कार 10 दिन के लिए पर्यटन स्थल घूमने के नाम पर बुक की और उस पर फर्जी नंबर प्लेट और मीडिया कंपनी का स्टिकर लगाकर कानून से बचने की कोशिश की।

 

मुनाफे के लिए तस्करी

पूछताछ में पता चला कि तस्कर ओडिशा के आसपास के इलाकों से गांजा इकट्ठा कर तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में 15,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। पुलिस को जानकारी मिली कि इससे पहले भी गांजे की खेप इन इलाकों में पहुंचाई गई थी।

 

पुलिस की कार्रवाई पर सराहना

एसपी तुहिन सिन्हा ने तस्करों को पकड़ने वाली टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है। मामले की आगे

जांच जारी है।

 

Share this content:

About The Author