April 21, 2026

अमृतसर में मंदिरों पर हमले से सनसनी – ठाकुरद्वारा मंदिर में ग्रेनेड ब्लास्ट, स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बीती रात दो मंदिरों पर हुए हमलों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पहले ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवार युवकों ने ग्रेनेड हमला किया, फिर स्वर्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इन हमलों के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या है, इस पर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।

 

ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला – CCTV फुटेज आया सामने

 

अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर बीती रात 12:35 बजे बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं, मंदिर के बाहर कुछ सेकंड रुकते हैं, फिर मंदिर की ओर कुछ फेंकते हैं और तेजी से भाग जाते हैं।

 

इसके कुछ ही सेकंड बाद मंदिर में एक जबरदस्त विस्फोट होता है। हमले के समय मंदिर के पंडित अंदर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में आतंकी हमले जैसी दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

 

स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला, 5 लोग घायल

 

इस हमले के कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में एक अज्ञात शख्स ने श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो सेवादार और तीन श्रद्धालु शामिल हैं।

 

पंजाब पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी जुल्फान के रूप में हुई है। उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

घायलों में बठिंडा के एक सिख युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे श्री गुरु रामदास आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

 

क्या पंजाब में किसी साजिश की आहट?

 

इन लगातार हो रहे हमलों ने अमृतसर में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है? क्या ये हमले राजनीतिक, धार्मिक या आतंकी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं?

 

पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुट गई हैं, लेकिन इन हमलों के पीछे की असली सच्चाई क्या है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। क्या आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं? पूरी नजर अब जांच रिपोर्ट और पुलिस की का

र्रवाई पर टिकी हुई है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!