आलिया भट्ट के हाथ से फिसली साउथ की बड़ी फिल्म, अब साई पल्लवी बनीं मेकर्स की पहली पसंद
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जो इन दिनों अपनी फिल्म अल्फा की शूटिंग में बिजी हैं, ने साउथ की एक बड़े बजट वाली फिल्म से हाथ धो दिया है। यह प्रोजेक्ट पिछले कई महीनों से चर्चा में था और खुद आलिया इस फिल्म के लिए डायरेक्टर नाग अश्विन के संपर्क में थीं। हालांकि, अब खबर है कि यह फिल्म उनकी झोली से निकलकर साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी के पास पहुंच गई है।
पिछले नवंबर में आलिया भट्ट और नाग अश्विन की अनटाइटल फीमेल सेंट्रिक फिल्म को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। बताया जा रहा था कि यह एक्शन ड्रामा बड़े पैमाने पर बनाई जानी थी। लेकिन लगभग 11 महीने की लंबी चर्चाओं के बाद आलिया ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने इसके बजाय मैडॉक फिल्म्स की चामुंडा के लिए 2026 की बड़ी डेट्स ब्लॉक कर दी हैं, जिसके चलते वह नाग अश्विन की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।
इस बीच मेकर्स ने एक बार फिर साई पल्लवी से बात शुरू की है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और अलग रोल्स के लिए मशहूर साई पल्लवी, दरअसल, इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद भी रही हैं। लेकिन उनकी व्यस्तताओं के कारण प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ था। अब माना जा रहा है कि नाग अश्विन कल्कि 2 के साथ-साथ इस महिला प्रधान फिल्म पर भी फोकस करने वाले हैं।
हालांकि, साई पल्लवी की डेट्स फिलहाल पूरी तरह नितेश तिवारी की रामायण के लिए बुक हैं। इस फिल्म के दो हिस्सों की शूटिंग खत्म होने में 2026 का मध्य तक का समय लग सकता है। ऐसे में संभावना है कि रामायण के बाद ही वह नाग अश्विन की इस फिल्म को साइन करें।
आलिया भट्ट का इस फिल्म से बाहर होना उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि वह लगातार अपने करियर में बड़े प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वहीं साई पल्लवी के हाथ यह फिल्म लगने से उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह रोल साई पल्लवी के लिए करियर का एक और बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
Share this content:
