April 17, 2026

Aaj ka Panchang: 10 फरवरी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

राष्ट्रीय मिति माघ 21, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 28, शब्बान 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

 

पुनर्वसु नक्षत्र सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सोम प्रदोष व्रत।

 

सूर्योदय का समय 10 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 7 मिनट तक।

 

आज का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक।

 

आज का उपाय : आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!