सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से होगी रिलीज
Salman Khan की अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है और अब यह नए नाम Matrubhoomi: May War Rest in Peace से रिलीज की जाएगी। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव की जानकारी साझा की है।
यह फिल्म साल 2020 में हुई Galwan Valley Clash पर आधारित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है और इसमें Chitrangda Singh भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
इससे पहले सलमान खान गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले ‘मातृभूमि’ नाम का एक देशभक्ति गीत भी रिलीज कर चुके हैं, जिसे Arijit Singh और Shreya Ghoshal ने अपनी आवाज दी थी। बताया जा रहा है कि इसी गाने के नाम पर फिल्म का नया टाइटल रखा गया है।
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। फिलहाल फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है।
Share this content:
