April 14, 2026

नई दिल्ली: प्लास्टिक की बोतल का बार-बार इस्तेमाल सेहत के लिए खतरा, रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले नुकसान

अगर आप रोजाना प्लास्टिक की बोतल में पानी, जूस या सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि सिंगल-यूज़ PET प्लास्टिक बोतलों से निकलने वाले बेहद छोटे नैनोप्लास्टिक कण शरीर के अंदर जाकर पेट की कोशिकाओं, आंतों और खून तक को हानि पहुंचा रहे हैं। RSC Publishing में प्रकाशित इस अध्ययन ने चेतावनी दी है कि लगातार प्लास्टिक बोतल का उपयोग करना गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है।

 

रिसर्च में बताया गया कि गर्मी या धूप में रखी प्लास्टिक बोतलें माइक्रोक्रैक होकर टूटने लगती हैं और इनमें से बेहद बारीक नैनोप्लास्टिक कण निकलते हैं, जो पानी में घुल जाते हैं। इन कणों के शरीर में जाने पर आंतों की बाहरी परत कमजोर होती है और पाचन के लिए जरूरी अच्छे बैक्टीरिया नष्ट होने लगते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। लंबे समय तक संपर्क में रहने पर ये कण रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाकर सूजन भी बढ़ाते हैं।

 

अध्ययन में यह भी पाया गया कि नैनोप्लास्टिक केवल पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सांस के जरिए शरीर में जाने पर खून में घुलकर किडनी और लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बोतलबंद पानी का अधिक उपयोग खासकर शहरी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए ज्यादा खतरा पैदा कर रहा है, क्योंकि यही लोग सबसे अधिक PET बोतलें इस्तेमाल करते हैं।

 

कैसे बचें:

– प्लास्टिक की बजाय स्टील या तांबे की बोतल में पानी पीएं

– किसी भी प्रकार की प्लास्टिक बोतल को धूप में न रखें

– पुराने या बार-बार उपयोग की गई प्लास्टिक बोतलों को तुरंत बदलें

 

रिसर्च साफ बताती है कि प्लास्टिक प्रदूषण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि इंसानी सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!