बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, आज शाम हो सकता है औपचारिक ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 130 से 135, कांग्रेस को 55 से 58 और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को 14 से 18 सीटें दी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर होने वाली बैठक में इस फॉर्मूले पर मुहर लग सकती है।
243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। जानकारी के अनुसार, आरजेडी अपने हिस्से से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 3 और पशुपति पारस की पार्टी को 2 सीटें देगी। वहीं, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज वर्चुअल रूप से होगी, जिसमें करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।
उधर, एनडीए खेमे में भी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। सूत्रों का कहना है कि जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम सेक्युलर’ को 7 सीटें मिल सकती हैं, जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) भी अपनी हिस्सेदारी को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे में महागठबंधन और एनडीए दोनों ही मोर्चों पर सीट शेयरिंग को लेकर आज और कल का दिन निर्णायक साबित हो सकता है।
Share this content:
