April 30, 2026

समाज को एक सूत्र में बांधने का सबसे सफल माध्यम सत्संग – डॉ. राकेश कुमार दुबे

सामाजिक समरसता के सूत्रधार एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में चल रही साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार, 5 अक्टूबर को बहराइच नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर, कानूनगोपुरा दक्षिणी के प्रांगण में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन बृजेंद्र पांडे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं डॉ. राकेश कुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले व नगर के कई प्रमुख पदाधिकारी, संत-महात्मा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सत्संग के दौरान भक्ति संगीत, प्रवचन और सामूहिक प्रार्थना से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में जिला संरक्षक सदा शंकर श्रीवास्तव, जिला सत्संग प्रमुख विश्वामित्र बाजपेई, जिला महाशक्ति रक्षा सहसंयोजिका श्रीमती संतोष पांडे, जिला महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि दुबे, जिला संगठन हित चिंतक एवं मंदिर अध्यक्ष सदानंद पांडे, चिंतक बाबूराम पांडे, नगर धर्मशक्ति रक्षा प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष भीष्माचार्य शुक्ला, नगर महाशक्ति संयोजिका श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी, मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी महाशक्ति संयोजिका कुसुम श्रीवास्तव, मोहल्ला नवागढ़ही अध्यक्ष शेर बहादुर पांडे, नगर संगठन हित चिंतक डॉ. परशुराम तिवारी, मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनंतराम पांडे, वार्ड कानूनगोपुरा दक्षिणी अध्यक्ष देवानंद पांडे, कानूनगोपुरा दक्षिणी उपाध्यक्ष रमेश पांडे, तथा नगर हित चिंतक उपेंद्र पांडे शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली। इनमें श्रीमती उषा जी, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती अर्चना जायसवाल सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं जिन्होंने भक्ति गीतों और स्तुति पाठ से माहौल को और अधिक पवित्र बना दिया।

 

सत्संग के दौरान प्रवचन में डॉ. दुबे ने कहा कि – “सत्संग ही समाज को एक सूत्र में बांधने का सबसे सफल माध्यम है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समरसता, प्रेम और नैतिकता को जगाने का माध्यम है।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे ताकि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिल सके।

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। रामभक्ति के जयघोष से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन को समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ाने वाला प्रेरक अध्यात्मिक उत्सव बताया।

 

सत्संग के सफल संचालन में आयोजक बृजेंद्र पांडे और उनकी टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!