May 1, 2026

शेयर बाजार में रैली: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 11,00 अंक उछला, निवेशकों ने 10 मिनट में कमाए 5 लाख करोड़

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई। सेंसेक्स ने 11,00 अंक से अधिक की छलांग लगाई, जिससे निवेशकों ने महज 10 मिनट के भीतर करीब 5,56,660 करोड़ रुपये की कमाई की। इस रैली के पीछे वैश्विक और घरेलू दोनों ही आर्थिक व राजनीतिक कारण शामिल हैं।

 

बाजार की यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हाल ही में हुई मीटिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जीएसटी रिफॉर्म की तैयारी से प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 940 अंकों की तेजी के साथ 81,538.76 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 भी करीब 320 अंकों की बढ़त के साथ 24,950 पर था।

 

ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गई। बीएसई पर मारुति सुजुकी के शेयर करीब 8% तक बढ़ गए, वहीं बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, इस बीच कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी रही, जिसमें एटीसी, एलटी और सन फार्मा शामिल हैं।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप-पुतिन मीटिंग ने वैश्विक तनाव को कम करने का संकेत दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और मार्केट पर सकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा, तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका द्वारा रूस के तेल निर्यात पर कोई नया प्रतिबंध न लगाने की घोषणा भी मार्केट को सपोर्ट कर रही है।

 

सरकार की ओर से जीएसटी में संभावित सुधार, विशेषकर छोटी कारों पर 28% से घटाकर 18% करने का प्रस्ताव, बाजार के सेंटिमेंट को और पॉजिटिव बना रहा है। इस कदम से ऑटो कंपनियों की बिक्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, और निवेशक इस रैली का पूरा लाभ उठाने में जुटे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!