April 30, 2026

दिल्ली: पत्नी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो में कहा- ‘कर्ज के चलते छोड़ा, अब जीने का मन नहीं’

दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विकास नामक एक युवक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या कर ली। वीडियो में उसने साफ तौर पर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी भावनात्मक तकलीफ को खुलकर जाहिर किया।

वीडियो में विकास ने कहा कि उसकी पत्नी ने उसे और उनके चार साल के बेटे को छोड़ दिया था। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी अब एक शकीब नाम के शख्स के साथ रह रही है और उसी के साथ उसका अफेयर है। इस पूरी स्थिति से परेशान होकर विकास ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया।

बताया गया है कि विकास किसी छोटे व्यापार से अपनी जिंदगी चला रहा था और उस पर धीरे-धीरे कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। जब आर्थिक स्थिति खराब हुई तो पत्नी मायके चली गई और बाद में शकीब के साथ रहने लगी। विकास ने कहा कि उसने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उसका चार साल का बेटा लगातार मां को याद कर रोता था, जिसे वह सहन नहीं कर सका।

वीडियो के अंत में विकास ने कहा कि यदि वह मर जाए, तो उसके बेटे की जिम्मेदारी उसके माता-पिता और बहन को दी जाए, ना कि उसकी पत्नी को। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विकास की पत्नी तथा शकीब की तलाश की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके। इस घटना ने परिवारिक और मानसिक तनाव के खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!